वाम की आवाज़ (Vaam Ki Aawaz)
विकल्प की डिजिटल दुनिया
ब्लॉग

कलकत्ता बन गया बनर्जी परिवार का निजी साम्राज्य: 45 प्लॉट पर कब्जा, 1100 परिवार उजाड़े

केशव कुमार भट्टड़24 मई 20263 मिनट पठन88 बार पढ़ा गया

- ममता बनर्जी के घर के 400 गज के दायरे में 45 प्लॉट बनर्जी परिवार के कब्जे में।

- कालीघाट अब 'बनर्जीपाड़ा' बन गया, स्थानीय लोग उजाड़कर बेघर।

- लिप्स एंड बाउंस से लेकर विश्व बांग्ला तक — हर घोटाले की जड़ का ठिकाना 30बी हरिश चटर्जी स्ट्रीट।

- सत्ता के 15 साल में जमीन माफिया का मॉडल — भांगड़ से डायमंड हार्बर तक।

- अब जब सत्ता गई तो नोटिस आया, लेकिन सवाल है — कौन जवाबदेह होगा?

कलकत्ता बन गया बनर्जी परिवार का निजी साम्राज्य:

45 प्लॉट पर कब्जा, 1100 परिवार उजाड़े

*

- ममता बनर्जी के घर के 400 गज के दायरे में 45 प्लॉट बनर्जी परिवार के कब्जे में।

- कालीघाट अब 'बनर्जीपाड़ा' बन गया, स्थानीय लोग उजाड़कर बेघर।

- लिप्स एंड बाउंस से लेकर विश्व बांग्ला तक — हर घोटाले की जड़ का ठिकाना 30बी हरिश चटर्जी स्ट्रीट।

- सत्ता के 15 साल में जमीन माफिया का मॉडल — भांगड़ से डायमंड हार्बर तक।

- अब जब सत्ता गई तो नोटिस आया, लेकिन सवाल है — कौन जवाबदेह होगा?

        कोलकाता। वरिष्ठ पत्रकार सुदीप्त बोस ने एक 'विशेष बातचीत में' तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कलकत्ता के कालीघाट इलाके को बनर्जी परिवार ने व्यवहारतः अपना निजी साम्राज्य बना लिया है।

        सुदीप्त बोस के अनुसार, 2019 में हरिश चटर्जी स्ट्रीट, हरिश मुखर्जी रोड और आसपास के इलाके में बनर्जी परिवार से जुड़े 34 प्लॉट थे, जो 2026 में बढ़कर 45 हो गए हैं। ममता बनर्जी के आधिकारिक आवास 30बी हरिश चटर्जी स्ट्रीट को केंद्र मानकर 500 मीटर के दायरे में यह सारा कब्जा फैला हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस दौरान 73 नंबर वार्ड से ही करीब 1100 परिवार और पूरे भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से 5000 से अधिक परिवारों को उजाड़ दिया गया।

        पत्रकार सुदीप्त बोस ने कहा कि लिप्स एंड बाउंस कंपनी (अभिषेक बनर्जी की कंपनी के रूप में चर्चित) का पुराना पता भी 30बी हरिश चटर्जी स्ट्रीट ही था, जिसे शिक्षक भर्ती घोटाले और कोयला घोटाले से जोड़ा जा रहा है। इसी पते से अभिषेक बनर्जी ने 2013 में विश्व बांग्ला ट्रेडमार्क का आवेदन भी किया था। बाद में विश्व बांग्ला मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड बनाया गया और इसके प्रमोशनल कार्यक्रमों से होने वाली रॉयल्टी अभिषेक बनर्जी के पास जा रही है।

        सुदीप्त बोस ने आगे बताया कि भांगड़, बाकड़ाहाट, साजुआ, विष्णुपुर और डायमंड हार्बर में भी बनर्जी परिवार के सदस्यों — अभिषेक बनर्जी, कार्तिक बनर्जी, अमित बनर्जी आदि के नाम पर बिघा-बिघा जमीन है। उन्होंने इसे “जमीन माफिया का आधुनिकतम मॉडल” बताया।

        अब तृणमूल सरकार के पतन के बाद कोलकाता नगर निगम ने अभिषेक बनर्जी की 121 कालीघात रोड वाली संपत्ति (जहाँ वे रहते हैं) समेत दो संपत्तियों को नोटिस जारी किया है। सुदीप्त बोस ने सवाल उठाया कि जब सत्ता में थे तब कुछ नहीं जानते थे, अब नोटिस आने पर क्या जवाब देंगे?

        'वाम की आवाज' का मत है कि यह केवल एक परिवार के लालच की ही कहानी नहीं है , बल्कि सत्ता में रहते हुए संस्थागत भ्रष्टाचार और जोर-जुलुम से जमीन कब्जे का सबसे बड़ा उदाहरण भी है। बंगाल की जनता अब इन सवालों के जवाब मांग रही है।

*

    पत्रकार ( दैनिक गणशक्ति पत्रिका) सुदीप्त बोस का बांग्ला भाषा में इंटरव्यू देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।    

अपलोडर: केशव कुमार भट्टड़

विज्ञापन
और पढ़ें
सभी देखें →
ब्लॉग

‘अपने घेरे से बाहर: विचारों की रचनात्मक दुनिया के साथ’ - मोहम्मद सलीम

गीता या ग्रंथ साहिब नहीं, फांसी से ठीक पहले वे (भगत सिंह) लेनिन को पढ़ रहे थे। तो क्या भगत सिंह की देशभक्ति में कोई कमी थी? इतिहासकार बिपन चंद्र लिखते हैं कि विरोध में बॉम्बे के सभी सूती मिलों और रेल श्रमिकों की पूर्ण हड़ताल से शहर थम गया। सेना बुलाई गई। सड़कों पर 16 श्रमिक शहीद हुए और 50 घायल हुए। भारत में श्रमिकों की हड़ताल देखकर 'इन्फ्लेमेबल मटेरियल इन वर्ल्ड पॉलिटिक्स' लेख में व्लादिमीर लेनिन ने लिखा: 'इस बीच भारत में भी सर्वहारा जनता जागरूक राजनीतिक जनसंघर्ष खड़ा कर रही है। और इसके परिणामस्वरूप भारत में रूसी शैली के ब्रिटिश शासन की स्थिति भी दयनीय हो गई है।'

मोहम्मद सलीम25 अप्रैल 2026

ब्लॉग

नीट महाघोटाला: क्या 'सस्ते' चरित्र और 'महंगे' पँचों की बलि चढ़ेगा देश का भविष्य? - केशव भट्टड़

नीट महाघोटाला: 'डार्लिंग' से 'डेथ' तक का मंजर

"22 लाख से अधिक छात्रों की आँखों के सपने, होनहार युवाओं की जलती चिता, और पर्चे के बदले अस्मत माँगते 'गुरु' का घिनौना चेहरा— यह है उस परीक्षा का सच, जिसे देश 'डॉक्टर' बनाने के लिए करवाता है। जब तंत्र की लापरवाही और धन की हवस हद पार कर जाए, तो शिक्षा का मंदिर श्मशान और व्यापार की मंडी बन जाता है।
आज जब देश में धर्म और संस्कृति का शोर सबसे ऊँचा है, तब उसी समाज की अंतरात्मा के भीतर बेईमानी की ऐसी भूख नाच रही है जो बच्चों की लाशों पर भी करोड़ों की गड्डियाँ गिनने से नहीं हिचकती। यह कैसी धार्मिक चेतना है जहाँ नारे तो भगवान के लगते हैं, लेकिन आचरण में केवल शैतानी हवस और भ्रष्टाचार का बोलबाला है? नीट पेपर लीक की यह आग सिर्फ परीक्षा प्रणाली को नहीं, बल्कि देश के नैतिक और सामाजिक ढांचे की भस्म उड़ा रही है। जब मेधावी छात्र फंदे पर झूल रहे हों, अस्मत के लिये छात्राएं गुरु से जूझ रही हों, और मगरमच्छ तिजोरियाँ भर रहे हों, तब चुप रहना इस महापाप में हिस्सेदार होना है!"

केशव कुमार भट्टड़16 मई 2026

ब्लॉग

अंधाधुंध हॉकर उन्मूलन नहीं, पुनर्वास चाहिए.!.

साल 2014 का Street Vendors (Protection of Livelihood and Regulation of Street Vending) Act देश के स्ट्रीट वेंडरों की आजीविका के अधिकार को मान्यता देता है। लेकिन रेल हॉकर अभी भी इस सुरक्षा से बाहर हैं। जबकि भारतीय रेलवे के साथ उनका रिश्ता कई दशकों पुराना है। ट्रेन यात्रा की संस्कृति के साथ झालमूड़ी , चनाचूर, चाय, मूंगफली, किताबें या खिलौने बेचने वाले रचे-बसे हुए हैं। वे सिर्फ सामान नहीं बेचते; वे रेल यात्रा की एक जीवंत सामाजिक वास्तविकता हैं।

इसलिए रेल हॉकरों की मांग पूरी तरह जायज है—लाइसेंस देकर पेशे को मान्यता दी जाए, पुनर्वास के बिना कोई उन्मूलन न हो, उन्हें Street Vendors Act के दायरे में लाया जाए, सामाजिक सुरक्षा, ईएसआई (ESI) और भविष्य निधि (प्रॉविडेंट फंड) में शामिल किया जाए, विकास के नाम पर आजीविका नष्ट न की जाए।

इस लड़ाई में 'पश्चिम बंगाल रेलवे हॉक्टर्स यूनियन' (CITU) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। लंबे समय से यह संगठन रेल हॉकरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है। राजनीतिक आतंक, प्रशासनिक उत्पीड़न, जबरन यूनियन पर कब्जा—इन सबके खिलाफ उन्होंने रेल हॉकरों को एकजुट करने का प्रयास किया है। अलग-अलग समय पर तृणमूल समर्थक यूनियनों के हमलों, धमकियों और यहां तक कि सदस्यों को जबरन दल-बदल कराने की कोशिशों के खिलाफ भी उन्होंने कड़ा प्रतिरोध खड़ा किया है।

केशव कुमार भट्टड़20 मई 2026